ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

यूपी से बिहार लाई गई 28 लाख की चांदी जब्त, वाहन जांच के दौरान पुलिस का एक्शन

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास कार से 31.8 किलो चांदी के आभूषण को जब्त किया है। जब्

यूपी से बिहार लाई गई 28 लाख की चांदी जब्त, वाहन जांच के दौरान पुलिस का एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास कार से 31.8 किलो चांदी के आभूषण को जब्त किया है। जब्त चांदी की कीमत 28 लाख रुपए बताई जा रही है।


इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया है कि चांदी के आभूषण मथुरा से लेकर बिहार आए थे और सीवान में उसकी डिलेवरी देनी थी। पुलिस ने 31 किलो से अधिक चांदी बरामद होने की जानकारी वाणिज्यकर विभाग को दे दी है।


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस को सफलता मिली है। इससे पहले वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 60 किलों चांदी जब्त किया था। पांच महीने पहले दिल्ली से आ रही बस में चांदी के साथ दो लड़को को पकड़ा गया था जो आगरा से चांदी लेकर छपरा जा रहे थे।