ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

यूपी का मोस्ट वांटेड आरजू खान बिहार से अरेस्ट, लंबे दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

BUXAR: यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी आरजू खान को पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से आरजू खान यूपी और बिहार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के

यूपी का मोस्ट वांटेड आरजू खान बिहार से अरेस्ट, लंबे दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी आरजू खान को पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से आरजू खान यूपी और बिहार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार शातिर के खिलाफ नकली नोट छापने, हथियारों की तस्करी और गौ तस्करी जैसे संगीन आरोप हैं।


दरअसल, यूपी पुलिस की टीम कार सवार आरजू खान का पीछा करते हुए बक्सर पहुंच गई थी। यूपी पुलिस की टीम ने औद्योगिक थाने की पुलिस से संपर्क साधा और शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। यूपी में अपराध की वारदातों को अंजाम देकर आरजू बक्सर के सारीमपुर स्थित अपने घर चला आता था। बक्सर के नगर थाने में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें वह बेल पर है। 


वहीं यूपी के अलग-अलग थानों में आरजू के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।जिसमें नकली नोट छापने, गौ तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। यूपी की पुलिस लंबे समय से आरजू को तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरजू को उसके पैतृक घर से धर दबोचा। अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद यूपी पुलिस की टीम उसे अपने साथ ले गई। बता दें कि साल 2019 में रकीब खान उर्फ आरजू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नरही में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था।