Hindi News / news / यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर परिवाद दर्ज, 9 सितंबर को सीतामढ़ी...

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर परिवाद दर्ज, 9 सितंबर को सीतामढ़ी कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 09, 2019, 10:01:33 AM

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर परिवाद दर्ज, 9 सितंबर को सीतामढ़ी कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी

- फ़ोटो

SITAMARHI : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सीतामढ़ी में परिवाद दर्ज हुआ है. यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पिछले साल जून महीने में एक कार्यक्रम के दौरान माता सीता को लेकर कुछ विवादित बयान दिया था. दिनेश शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि माता सीता को उस समय की टेस्टट्यूब बेबी की संज्ञा दे दी थी. इसको लेकर सीतामढ़ी के वकील ठाकुर चंदन सिंह ने धार्मिक भावन को आहत करने का आरोप लगाते हुए यूपी के डिप्टी सीएम के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज कराया था जहां पहले तो मामला ख़ारिज कर दिया गया. इसके बाद वकील ने फिर से जिला जज की अदालत में गुहार लगाई. जिसके बाद एडीजे-7 ने मामले की सुनवाई करते हुए आगामी नौ सितंबर को यूपी के डिप्टी सीएम को सीतामढी व्यवहार न्यायालय में हाज़िर होने का समन जारी किया गया है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट