Hindi News / news / पटना में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत दर्ज

पटना में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत दर्ज

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 28, 2019, 8:01:22 AM

पटना में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, थाने में शिकायत दर्ज

- फ़ोटो

PATNA : इंसानियत की सारी हदों को पार करने वाला एक ताजा मामला राजधानी पटना से आया है जहां अपने ही चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. पीड़िता ने पुलिस थाने में अपने चाचा के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी चाचा की तलाश में जुटी हुई है. पूरी वारदात पटना के खाजेकलां थाना इलाके की है. जहां अपने ही चाचा ने रिश्ते को तार-तार करने वाली कुकर्मी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जब युवती घर पर अकेले थी तो उसके सगे चाचा ने उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसके चाचा ने ऐसी हरकत की थी लेकिन बदनामी के डर से उसने कुछ नहीं बोला था. इस घटना को लेकर गर्दनीबाग महिला थाना में भी पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट