ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

यूक्रेन की राजधानी कीव में फाइटर जेट हुआ क्रैश,14 सैनिकों की हुई मौत

DESK: यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। अब यूक्रेन और रूस की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। तो वही इन तमाम दावों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना

यूक्रेन की राजधानी कीव में फाइटर जेट हुआ क्रैश,14 सैनिकों की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। अब यूक्रेन और रूस की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। तो वही इन तमाम दावों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना के घुसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। जबकि यूक्रेन द्वारा रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट-टैंक्स को तबाह करने का दावा किया जा रहा है। यूक्रेन पर तीन तरफ से हमले हो रहा है। इसी बीच यूक्रेन के कीव में एक फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर आई है। जिसमें 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि भी हो चुकी है।


यूक्रेन एम्बेसडर नई दिल्ली में मीडिया के सामने आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। यूक्रेन की माने तो रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर यानी तीन तरफ से हमले हुए है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में तो हमले अभी भी जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेस यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। 


यूक्रेन में भारतीय राजदूत का कहना है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित करीब 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।



टैग्स