ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी अब शुरू, भारत सरकार की तरफ से रेस्क्यू मिशन तेज

DELHI : भारत ने यूक्रेन से अपने लोगों को निकालने का प्रयास तेज कर दिया है. रोमानिया से भारत का पहला विमान उड़ान भरने को तैयार है. सड़क के रास्ते यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंच

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी अब शुरू, भारत सरकार की तरफ से रेस्क्यू मिशन तेज
First Bihar
3 मिनट

DELHI : भारत ने यूक्रेन से अपने लोगों को निकालने का प्रयास तेज कर दिया है. रोमानिया से भारत का पहला विमान उड़ान भरने को तैयार है. सड़क के रास्ते यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचे भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट ले जाया जायेगा. एयर इंडिया की दो उड़ानें शनिवार को बुखारेस्ट से और दो अन्य विमान हंगरी से उड़ान भरेंगे. 470 भारतीय रोमानिया में प्रवेश कर गये हैं. 


यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सलाह दी कि भारतीय ध्वज का प्रिंट निकालकर वाहनों पर चिपका दें. एक तस्वीर भी सामने आ गई है कि जहां पर 25 से 30 भारतीय छात्र वतन वापसी पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. वैसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी की तैयारी कल ही शुरू कर दी गई थी, जब विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि पोलैंड और हंगरी के रास्ते से सभी को बाहर निकाला जाएगा. 


यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी अब शुरू, भारत सरकार की तरफ से रेस्क्यू मिशन तेज


बताया गया है कि यूक्रेन में अभी 20 हजार के करीब भारतीय फंसे हुए हैं. इस लिस्ट में कई तो वो छात्र हैं जो वहां पर पढ़ने गए थे. कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां पर मेडिकल के छात्र बंकरों में छिपने को मजबूर हैं. इसी वजह से अब भारत सरकार की तरफ से रेस्क्यू मिशन को तेज किया जा रहा है. कल पीएम मोदी ने भी पुतिन से फोन पर बातचीत के दौरान ये मुद्दा उठाया था. 


उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा उनकी सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. अब उस बातचीत के बाद आज रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है. छात्रों की पहली खेप रवाना कर दी गई है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मिशन में और ज्यादा तेजी आने वाली है. विदेश मंत्रालय ने भी आश्वासन दिया है कि सभी फंसे भारतीयों की सफल वतन वापसी करवाई जाएगी.


यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी अब शुरू, भारत सरकार की तरफ से रेस्क्यू मिशन तेज


रूस-यूक्रेन की वर्तमान स्थिति की बात करें तो तनाव चरम पर चल रहा है. रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी के बेहद करीब आ गई है. इस बढ़ते खतरे को देखते हुए दोनों ही देशों ने अब बातचीत की टेबल पर आने की बात कही है. बताया गया है कि रूस की तरफ से बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा. ऐसे में युद्ध समाप्त को लेकर आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण पहल की जा सकती है.