ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बिहार पुलिस और STF के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, एक Top10 अपराधी तो दूसरा आर्म्स स्मगलर

PATNA: बिहार पुलिस(bihar police) और एसटीएफ(bihar stf) की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने जहानाबाद के टॉप टेन अपराधियों में शामि

बिहार पुलिस और STF के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, एक Top10 अपराधी तो दूसरा आर्म्स स्मगलर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस(bihar police) और एसटीएफ(bihar stf) की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने जहानाबाद के टॉप टेन अपराधियों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया है तो दूसरे अपराधी शातिर हथियार तस्कर है, जिसे गया से गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार एसटीएफ की टीम ने जहानाबाद के 50 हजार रूपये का ईनामी बदमाश और जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुदामा यादव को जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। सुदामा यादव ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साल 2022 में जहानाबाद के मिश्रा बिगहा के रहने वाले जगदेव प्रसाद की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके विरूद्ध जहानाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।


वहीं दूसरी ओर बिहार एसटीएफ की टीम और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर दिलीप कुमार को अवैध जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद के रहने वाले हथियार तस्कर को एसटीएफ ने गया के चन्दौती थाना क्षेत्र से छापेमारी कर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर के पास से 130 गोलियों के साथ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्त में आए आर्म्स तस्कर के विरूद्ध बिहार और झारखण्ड के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।