भारी बारिश के चलते मुंबई जाने वाली दो ट्रेनें रद्द, रेलवे ने लिया फैसला
1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 10:11:26 PM
PATNA: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में भारी बारिश, जलजमाव और भू स्खलन के चलते मंगलवार यानि 6 अगस्त को दो ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है.
- 6 अगस्त को दरभंगा से खुलनेवाली गाड़ी संख्या 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस रैक की अनुपलब्धता के चलते रद्द कर दी गई है.
- 6 अगस्त को पाटलिपुत्र से खुलनेवाली गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन रैक की अनुपलब्धता के चलते रद्द कर दी गई है.
साथ ही 6 अगस्त को जयनगर से नई दिल्ली के लिए खुलने वाली गाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का परिचालन 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लेट से चलने के कारण रद्द रहेगी. देखें लिस्ट