Hindi News / news / रोसड़ा में दो भाईयों की गड्ढे में डूबकर मौत, स्कूल से लौटने के...

रोसड़ा में दो भाईयों की गड्ढे में डूबकर मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 11, 2019, 9:12:16 PM

रोसड़ा में दो भाईयों की गड्ढे में डूबकर मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर के रोसड़ा से जहां दो मासूमों भाईयों की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई है. घटना शहर के हरिपुर इलाके के वार्ड नंबर नौ की है. बताया जा रहा है कि ये दोनों बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे कि रास्ते में खेलने के दौरान दोनों बच्चे गड्ढे में चले गए. जहां उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं लगा और उनकी डूबकर मौत हो गई. घटना के बाद मासूमों के घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.