1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 05, 2019, 9:36:50 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से जहां करंट की चपेट में आने से ससुर और दामाद की मौत हो गई. घटना जिले के रफीगंज थाना इलाके के मखदुमपुर गांव की है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक मृतक रामकृत यादव अपने दामाद के साथ मोटर स्टार्ट करने गया हुआ था कि इसी दौरान मोटर में करंट आ गया और दोनों बेहोश हो गए. बाद में लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट