1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 13, 2019, 5:42:41 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है छपरा से जहां आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों की गायब होने की सूचना मिल रही है. परिजनों द्वारा थाने में शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना छपरा जिले की है. जहां आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों के अचानक गायब होने की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़की पंजाब से आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए छपरा आई थीं. बताया जा रहा है कि महज 6 महीने पहले ही काम के लिए दोनों बिहार में आई थीं. मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने महिला हेल्पलाइन से भी मदद की गुहार लगाई है.