Hindi News / news / पटना : नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की...

पटना : नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 26, 2019, 4:33:24 PM

पटना : नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां पानी में नहाने के दौरान दो बच्चों डूब गए. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना इलाके की है. जहां फुलवारीशरीफ एरिया में नहाने के दौरान दो बच्चे पानी में डूब गए. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. जहां फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है.