Hindi News / news / ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

1st Bihar Published by: Updated Nov 23, 2022, 11:27:19 AM

ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल

- फ़ोटो

ARWAL: खबर अरवल की है, जहां सड़क हादसे में शख्स की मौत हो गई। घटना मेहंदीया थाना क्षेत्र के बेलसार भूतनाथ की है। दरअसल, यहां दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत इलाज के दौरान ही हो गई।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक NH139 पर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आपातकालीन सेवा 112 नंबर की गाड़ी से सभी घायलों को कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 



मृतक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। घटना मेहंदीया थाना क्षेत्र के बेलसार भूतनाथ की बताई जा रही है। शख्स की मौत के बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया है। वहीं दो लोगों का इलाज अभी भी जारी है।