1st Bihar Published by: Updated May 10, 2021, 12:44:05 PM
- फ़ोटो
DESK: गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों की पहचान औरंगाबाद के भतरौली गांव निवासी सिधेश्वर सिंह और रवि सिंह के रूप में हुई है।
घटना उस वक्त हुई जब स्कॉर्पियो सवार लोग धनबाद से औरंगाबाद लौट रहे है। तभी जयगीर मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल तीनों का इलाज मगध मेडिकल में जारी है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।