Hindi News / news / ट्रक और डेयरी टैंकर की भीषण टक्कर में ड्राइवर की गयी जान ...

ट्रक और डेयरी टैंकर की भीषण टक्कर में ड्राइवर की गयी जान

1st Bihar Published by: jitendra Updated May 09, 2021, 12:50:28 PM

ट्रक और डेयरी टैंकर की भीषण टक्कर में ड्राइवर की गयी जान

- फ़ोटो

BEGUSARAI:  सुधा डेयरी टैंकर ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टैंकर के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि खलासी घायल हो गया। घटना जीरो माइल ओपी क्षेत्र में उस वक्त हुई जब ड्राइवर टैंकर में दूध लोडिंग करने के लिए घर से निकला था। तभी जीरोमाइल चौक के पास खड़े ट्रक में टैंकर जा टकराई।



टैंकर के दुर्घटनास्थल होने के बाद ड्राइवर और खलासी बुरी तरह से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही टैंकर ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। जबकि खलासी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरु की। मृतक की पहचान 21 वर्षीय लालबाबू के रूप में हुई है जो डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा के रहने वाले थे। 

 

एं