ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

ट्रैक्टर और स्कूटी में भिड़ंत, इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुआ है जब शिक्षिका अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही

ट्रैक्टर और स्कूटी में भिड़ंत, इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुआ है जब शिक्षिका अपनी स्कूटी से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे शिक्षिका की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बेसिक स्कूल हांसा के पास हुई है। स्कूटी सवार शिक्षिका को  सफाई टंकी वाले ट्रैक्टर ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसके बाद इस घटना में टीचर गम्भीर रूप से घायल हो गई।  इसके बाद उसे घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान घायल महिला टीचर कि मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, शिक्षिका शिवजीनगर प्रखंड के अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन की रहने वाली थी। इसकी पहचान मोहनानंद पाठक कि 38 वर्षीय पत्नी कुमारी मालविका के रूप में हुई है। शिक्षिका कुमारी मालविका अपने परिवार के साथ यहां किराये के माकन पर रहती थी। यह खानपुर ब्लॉक के खतुवाहा के हरिजन टोल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थी। 


इसी स्कूल में पढ़ाने जाने के दौरान हांसा गांव स्थित बुनियादी हाई स्कूल के पास सामने से एक तेज रफ्तार टेम्पो वाले ने उसे चकमा दे दिया। इससे टीचर का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया। इतने में पीछे से शौचालय टंकी वाले ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे वह गिर गई और ट्रैक्टर उसके शरीर पर चढ़कर गुजर गया। जिसके बाद इसे आनन - फानन में सदर अस्पताल समस्तीपुर भर्ती करवाया गया, जहां शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। मृत शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।