Hindi News / news / ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम

ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2020, 2:46:23 PM

ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

KHAGARIA :  इस वक़्त एक ताजा खबर खगड़िया से सामने आ रही है. जहां एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला खगड़िया-कटिहार रेलखंड का है. जहां पसराहा स्टेशन के पास मां और बेटी की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक घास काटने के दौरान यह हादसा हुआ है. मृतकों की पहचान महद्दीपुर निवासी के रूप में हुई है.


उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों मां-बेटी की डेडबॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.