1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 24, 2021, 11:37:29 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बरौनी रेल थाना अंतर्गत सिमरिया स्थित शीतला स्थान के समीप की है. मृतक की पहचान बरौनी थाना अंतर्गत अमरपुर निवासी ललित राय के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि विक्रम कुमार बेगूसराय से मजदूरी कर अपने साइकिल से सवार होकर घर वापस जा रहा था. उसी दरमियान सिमरिया स्थित शीतला स्थान के पास रेल ट्रेक क्रॉस कर रहा था. अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर बरौनी जीआरपी थाने के पुलिस ने पहुंचकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम कुमार राजमिस्त्री का काम करता था. वह काम कर अपने घर लौट रहा था. फिलहाल बरौनी जीआरपी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.