Hindi News / news / ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में पसरा मातम

ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Updated Sep 03, 2020, 2:17:53 PM

ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

KHAGADIYA : कटिहार-बरौनी रेलखंड के परसाहा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मां बेटी के शव के परखच्चे उड़ गए.

 स्थानीय लोगों ने बताया कि मां-बेटी पटरी के किनारे घास काट रही थी. इसी दौरान ट्रेन आने की आवाज सुनकर मां-बेटी दूसरे रेल ट्रैक पर चली गई. इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन आ जाने से दोनों उसकी चपेट में आ गई, जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

 मामले की जानकारी मिलने के बाद रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतक की पहचान महदीपुर  निवासी नवल मंडल की पत्नी 55 साल की लक्ष्मी देवी और 17 साल की बेटी ममता कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घरवालों ने बताया कि हर दिन मां बेटी घास लाने जाती थी. एक ही परिवार के दो लोगों से मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.