1st Bihar Published by: Shushil Updated Jul 09, 2021, 8:47:29 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ के कारण भागलपुर रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के लैलख स्टेशन के पास गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में अचानक एक मवेशी के आ जाने के कारण घंटों ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया। इस हादसे में ट्रेन से कटकर भैस की मौत हो गयी। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लिया जिससे बड़ी घटना होने से बची। फिलहाल रेलवे ट्रैक से मवेशी को हटाया जा रहा है जिसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया जाएगा।