ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

ट्रैक्टर और टेंपो में जोरदार टक्कर, सास-बहू की दर्दनाक मौत; परिजनों में मातम का माहौल

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसों में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से

ट्रैक्टर और टेंपो में जोरदार टक्कर, सास-बहू की दर्दनाक मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसों में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  ट्रैक्टर और टेंपो में जोरदार टक्कर हुई और उसके बाद सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी का है। जहां सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है।  इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मृतक महिला बताई जा रही है। वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का मातम का माहौल बना हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, पूरा मामला मसौढ़ी- कादिरगंज रोड में मेगनीबीघा गाँव के पास का है। जहां ट्रैक्टर और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई है। इस घटना में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पाँच अन्य लोग हुए गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं। आनन-फानन में पुलिस की मदद से सभी घायलों को मसौढ़ी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती  करवाया गया। हालांकि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। मृतका आपस में सास-बहू बताई जा रही हैं।