1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 26, 2019, 8:16:42 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त ताजा खबर ईस्ट सेंट्रल रेलवे से सामने आ रही है. जहां उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को 2 दिनों के रद्द कर दिया गया है. बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (NI) काम को लेकर तूफान एक्सप्रेस का परिचालन 2 दिनों के लिए कैंसिल कर दी गई है.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी की गई नोटिस के अनुसार तुगलकाबाद और पलवल स्टेशन के बीच चौथी लाइन चालू करने को लेकर 6 सितंबर से 8 सितंबर तक बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम होने वाला है. जिसको लेकर हावड़ा-श्रीगंगानगर-हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को 4 और 5 सितंबर को ट्रेन नंबर 13007 (अप) और 6 और 7 सितंबर को ट्रेन नंबर 13008 (डाउन) को कैंसिल कर दिया गया है.