ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की बारिश, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

DESK : टोक्यो पैरालंपिक में आज के दिन भारत का शानदार प्रदर्शन रहा. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया ह

टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की बारिश, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
First Bihar
2 मिनट

DESK : टोक्यो पैरालंपिक में आज के दिन भारत का शानदार प्रदर्शन रहा. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. रविवार को उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएच6 फाइनल में हॉन्गकॉन्ग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से मात दी. 

टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की बारिश, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास


कृष्णा नागर ने यह मुकाबला 43 मिनट में अपने नाम किया. इसके साथ ही वे पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में प्रमोद भगत के बाद गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय शटलर बन गए हैं. इस जीत के साथ ही नागर ने चू मान काई के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 3-1 कर लिया है. इससे पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच तीन मैच खेले गए थे, जिसमें से दो मुकाबलों में नागर को जीत मिली थी. वहीं, एक मुकाबला चू मान काई ने जीता था.


टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की बारिश, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास


आपको बता दें कि मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 19 पदक जीते हैं. भारत के खाते में अब 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं. यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे.  

टैग्स