1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 07, 2019, 8:43:49 AM
- फ़ोटो
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक मामले की सुनवाई को लेकर पटना आ रहे है. पटना पहुंच राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट जाएंगे, जहां आज उनके मामले की सुनवाई होनी है. बता दे कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राहुल के खिलाफ जाति सूचक शब्दों को लेकर कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इसकी सुनवाई आज कोर्ट में होनी है. उधर राहुल गांधी के बिहार यात्रा को लेकर कांग्रेस स्वागत की तैयारियों में जुट गई है. राहुल गांधी दिन के 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.