1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 30, 2019, 4:53:39 PM
- फ़ोटो
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से अपने तीन दिवसीय दौरे पर राजगीर जाएंगे. राजगीर पहुंच सीएम विश्व शांति स्तूप, महात्मा गांधी की 150 जयंती और प्रकाश उत्सव की चल रही तैयारियों का समीक्षा करेंगे. सीएम राजगीर में चल रहे रोप-वे के निर्माण कार्य की भी समीक्षा करेंगे. बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती समारोह राजगीर में मनाया जायेगा. समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट