ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar PACS Election: तीसरे चरण में 1439 पैक्स पर 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 170 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को 1439 पैक्सों में मतदान होगा।चुनाव के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में 170 पैक्सों में

Bihar PACS Election: तीसरे चरण में 1439 पैक्स पर 7 बजे शुरू होगी वोटिंग, 170 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को 1439 पैक्सों में मतदान होगा।चुनाव के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में 170 पैक्सों में निर्विरोध चुनाव हो गया है। जबकि 13 पैक्सों में मतदान स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बल और दंडाधिकारी तैनात करने का आदेश दिया है।


वहीं, चुनाव प्राधिकार ने नक्सल प्रभावित प्रखंडों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराने का आदेश दिया है। वहीं अन्य प्रखंडों में सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के दिन ही मतगणना कराई जा सकती है। जहां मतदान के दिन मतगणना नहीं हो पाएगी, वहां अगले दिन मतगणना की जाएगी।


इसके अलावा प्राधिकरण ने चुनाव एजेंटों को लेकर उठ रही शंकाओं को भी खत्म कर दिया है। प्राधिकरण ने कहा है कि एक उम्मीदवार के पास दो चुनाव एजेंट हो सकते हैं। दोनों ही मतदान और मतगणना के दौरान काम कर सकते हैं। एक एजेंट मतदान केंद्र के अंदर और दूसरा बाहर रहेगा।


इधर, प्राधिकार ने रोहतास के एक और जहानाबाद जिले के तीन पैक्सों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। रोहतास के नासरीगंज प्रखंड के कैथी, जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के जगपुरा और हुलासगंज प्रखंड के चिरी पैक्स के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।