Hindi News / news / तिलकामांझी विश्वविद्यालय में नये कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

तिलकामांझी विश्वविद्यालय में नये कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: Updated Apr 22, 2020, 7:17:47 PM

तिलकामांझी विश्वविद्यालय में नये कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

PATNA : भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में नये कुलपति को प्रभार दे दिया गया है. राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है.


कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला प्रभार
राज्यपाल फागू चौहान की ओर से आज जारी अधिसूचना में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार सिंह को दे दिया गया है. राजभवन के अगले आदेश तक प्रो अजय कुमार सिंह भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC का काम देखते रहेंगे.


लंबे समय से प्रभार में चल रहा है भागलपुर वि.वि.
तिलकामांझी यूनिवर्सिटी भागलपुर के कुलपति का पद लंबे समय से अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है. पिछले साल विभाष चंद्र झा को इस यूनिवर्सिटी का स्थायी कुलपति बनाया गया था. लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के कुलपति अवध किशोर राय को भागलपुर यूनिवर्सिटी का प्रभार सौंप दिया गया था. अब एक बार फिर अवध किशोर राय से प्रभार लेकर सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह को भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC का प्रभार दे दिया गया है.