1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 25, 2019, 12:08:01 PM
- फ़ोटो
DESK : विधायक अनंत सिंह ने पटना पुलिस को जो खुली चुनौती दी थी उसे पूरा भी किया. पटना पुलिस लाख चाह कर भी अनंत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पटना पुलिस मुंह ताकती रही और अनंत सिंह ने अपने स्टाइल में दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया. https://youtu.be/uTi4ovqx-tg रात भर नहीं सोये अनंत दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह का मेडिकल करवाया गया. फिर अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ भेज दिया. तिहाड़ जेल में अनंत सिंह रात भर सो नहीं पाए. खबर के मुताबिक अनंत सिंह से कई बार खाने के लिए भी पूछा गया लेकिन अनंत सिंह ने खाने से इंकार कर दिया. हवाई जहाज से अनंत को पटना लाएगी पुलिस पटना पुलिस की टीम बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में अनंत सिंह को पटना लाने के लिए शुक्रवार की रात ही निकल चुकी है. न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के अनंत सिंह को आज पुलिस पटना लेकर आएगी.