Hindi News / news / राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से भी ज्यादा थी अनंत सिंह की सुरक्षा व्यवस्था, जानिये पटना की...

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से भी ज्यादा थी अनंत सिंह की सुरक्षा व्यवस्था, जानिये पटना की SSP का इंतजाम जो किसी अभियुक्त के लिए आज तक नहीं हुआ

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 26, 2019, 5:46:38 PM

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से भी ज्यादा थी अनंत सिंह की सुरक्षा व्यवस्था, जानिये पटना की SSP का इंतजाम जो किसी अभियुक्त के लिए आज तक नहीं हुआ

- फ़ोटो

DESK: 5 SP, चार ASP, 5 DSP और 29 थानाध्यक्ष. 50 से ज्यादा दूसरे पुलिस पदाधिकारी और तकरीबन एक हजार पुलिस के हथियार बंद जवान. पुलिस की 100 से ज्यादा गाड़ियां. और फिर दंगा निरोधक दस्ते के जवानों की एक पूरी कंपनी. ये तमाम व्यवस्था आज सिर्फ एक आदमी की सुरक्षा के लिए की गयी थी. हम आपको बता दें कि वो आदमी ना तो प्रधानमंत्री था ना ही राष्ट्रपति. तो क्या फिर वो अजमल कसाब की तरह का आतंकी था, जिसके लिए पटना पुलिस ने इस किस्म की सुरक्षा व्यवस्था की थी. अनंत सिंह के लिए पुलिस ने किया था इंतजाम ये सारा बंदोबस्त बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के लिए किया था, जिन्हें आज दिल्ली से पटना लाया गया. पटना एयरपोर्ट से लेकर बाढ़ कोर्ट तक और फिर बाढ़ कोर्ट से वापस बेऊर जेल तक. अनंत सिंह पुलिस की इसी सुरक्षा व्यवस्था में रहे. कल रात ही पटना की सीनियर एस पी ने बड़ी मीटिंग कर ये सारा इंतजाम किया था. SSP के ऑफिस से कल रात ही ये लिखित आदेश निकाला गया और आज सुबह से ही पूरे जिले की पुलिस रोड पर थी. SSP का गोपनीय पत्र पढ़िये और देखिये कदम दर कदम क्या था अनंत सिंह के लिए क्या था इंतजाम. एयरपोर्ट पर भारी बंदोबस्त पटना पुलिस के दो ASP अनंत सिंह को दिल्ली से फ्लाइट में साथ लेकर आये. एयरपोर्ट पर प्लेन के ठीक नीचे पुलिस की गाड़ी खड़ी थी. एयरपोर्ट के अंदर सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गाड़ी जाती थी. बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के लिए रनवे तक गाड़ी भेजी. अब उसके बाद का इंतजाम क्रमवार जानिये -अनंत सिंह को ले जाने के लिए दो कैदी वैन तैयार थे. एक में 20 सिपाहियों के साथ मसौढ़ी के थानेदार मौजूद थे. दूसरे वैन में पुलिस इंस्पेक्टर तारकेश्वर नाथ तिवारी भी 20 जवानों के साथ मौजूद थे. -कैदी वैन के स्कार्ट के लिए फुलवारी शरीफ के डीएसपी संजय कुमार पांडेय सिपाहियों की पूरी पलटन के साथ मौजूद थे. उनके साथ तीन थानों के थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी और सिपाही के साथ तैनात थे. राजीवनगर, शास्त्रीनगर और बुद्धाकॉलोनी के थानेदार अपनी गाड़ी में सिपाहियों को भर कर स्कार्ट के लिए मौजूद थे. -अनंत सिंह को ले जाने वाले कैदी वैन के स्कार्ट के लिए पुलिस की बड़ी गाड़ी में दंगा निरोधी कंपनी के 16 सिपाहियों के साथ इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अलग से तैनात थे. -पटना एयरपोर्ट के गेट पर ASP पटना सिटी, DSP पटना मुख्यालय, DSP पीसीआर, DSP पुलिस लाइन के साथ बेऊर और नौबतपुर के थानेदार तैनात थे. सब के साथ पुलिसकर्मियों की टीम तो थी ही, पुलिस से 42 जवानों को अलग से तैनात किया गया था. -हवाई अड्डे के बाहरी गेट पर थानाध्यक्ष नेऊरा, थानाध्यक्ष शाहपुर और थानाध्यक्ष जानीपुर तैनात थे. उनके साथ अपने थाने की पुलिस तो थी ही पुलिस लाइन से भी 20 सिपाहियों को भेजा गया था. -हवाई अड्डे के बाद भी व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा पर नही मार सके. पटेल गोलंबर यानि लोजपा ऑफिस के पास सुल्तानगंज के थानेदार 20 से ज्यादा सिपाहियों के साथ तैनात थे. सचिवालय के बिरसा मुंडा चौक के पास सचिवालय थाने के थानेदार के साथ सिपाहियों की इतनी ही बड़ी टीम थी. आर ब्लॉक पर अलग से 10 सिपाहियों के साथ एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती थी. -पटना के लगभग हर थानेदार को इसी काम में लगा दिया गया था. पूरे रास्ते सचिवालय, जक्कनपुर, पत्रकारनगर, कंकड़बाग, अगमकुआं, बाइपास, दीदारगंज, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपु, अथमलगोला और बाढ़ थाने के थानेदार भारी तादाद में पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे. -एयरपोर्ट से बाढ़ के रास्ते में कई स्थानों पर सुरक्षा के ज्यादा प्रबंध थे. दीदारगंज टोल प्लाजा, बख्तियारपुर चौक, अथमलगोला चौक पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ 20-20 हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया था. -बाढ़ कोर्ट को तो पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा के प्रभारी फतुहा के ASP थे. उनके साथ शाहजहांपुर, दनियावां, मालसलामी और सालिमपुर के थानेदार अपने अपने थानों की पुलिस के साथ मौजूद थे. बाढ़ कोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से 150 लाठीधारी जवानों को भेजा गया था. -अनंत सिंह की सुरक्षा पटना के चार एसपी कर रहे थे. पटना के ट्रैफिक एसपी खुद घूम कर ट्रैफिक ठीक करा रहे थे, सिटी एसपी मध्य, सिटी एसपी पूर्वी और सिटी एसपी पश्चिमी के साथ साथ ग्रामीण एसपी को भी घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था देखने का जिम्मा दिया गया था. -अनंत सिंह के प्लेन से उतरने के बाद से लेकर बाढ़ कोर्ट में पेश होने तक के हर क्षण की वीडियोग्राफी हो रही थी. पुलिस ने कम से कम पांच वीडियो कैमरों को अनंत सिंह के साथ तैनात कर रखा था. -बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद बेऊर जेल लाये जाने के दौरान भी इसी तरह की व्यवस्था की गयी थी.