1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 5:01:47 PM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है. पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके की है. जहां तुंगी गांव में तीन सगी बहनों की मौत हो गई है. एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई है. वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे पानी में नहाने गए थे. इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने के कारण उनकी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है. नालंदा से राज की रिपोर्ट