1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 2:25:45 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां भीषण बाढ़ के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में दो लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. इस घटना में मरे तीनों लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है. घटना बंजरिया इलाके के बुढ़वा गांव की है जहां लोग खेत जा रहे थे कि इसी दौरान गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते पांचों लोग डूबने लगे. इस दौरान तीन लोगों की मौत डूबकर हो गई जबकि दो ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचायी मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट