1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Oct 30, 2019, 8:04:38 AM
- फ़ोटो
AURANGABAD: औरंगाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
घटना रफीगंज गोह मार्ग के रफीगंज थाना इलाके के चरवाहा विद्यालय के पास की है. मृतकों की पहचान गया जिले के कोंच प्रखंड के पलाकी गांव निवासी दीपेन्द्र, ललन तथा सुदीप के रूप में की गयी है.
बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग कोंच के पलाकि से रफीगंज जा रहे थे, तभी तेज गति रहने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.