1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 12, 2019, 11:52:20 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. जहां तेज बारिश के कारण मकान का छज्जा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. यह हादसे जिले के परसौनी के बेनीपूर में हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला और दो बच्ची आ गई. जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. प्रशासनिक अधिकारी इस हादसे के बाद मौके पर पहुंच चुके हैं और हादसे का मुआयना कर रहे हैं.