ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

BIHAR NEWS : रफ़्तार का कहर ! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, परिजनों में मातम का माहौल

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी म

BIHAR NEWS : रफ़्तार का कहर ! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, पटना के मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के हरिओम पेट्रोल पंप के पास का है। जहां तेज रफ्तार आलू लदे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


वहीं,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं गर्दनीबाग और ट्रैफिक थाना की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान पुलिस करने में जुटी है। एक युवक का सिर ट्रक के नीचे आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक धक्का से काफी दूर फेंका गया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस युवक की जानकारी जुटाने में लगी है।  


इधर, गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल युवक का नाम पता नहीं चल पाया है। लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं बाइक सवार सवार युवक ट्रक के आगे-आगे थी। इसी दौरान ट्रक ने एकाएक बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया।