Hindi News / news / मधुबनी में तीन बच्चों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान डूबे बच्चे

मधुबनी में तीन बच्चों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान डूबे बच्चे

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 31, 2019, 2:06:08 PM

मधुबनी में तीन बच्चों की मौत, तालाब में नहाने के दौरान डूबे बच्चे

- फ़ोटो

MADHUBANI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मधुबनी जिले से जहां तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. इस हादसे से मृतक बच्चों के घर में मातम छा गया है. पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को तलाशने में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बेनीपट्टी थाना इलाके की है. जहां बसैठा गांव में यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे तालाब में नहाने गए थे. जहां गहरे पानी में जाने से उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों के शव को पानी से निकालने की कोशिश कर रही है. मधुबनी से अभिषेक की रिपोर्ट