Hindi News / news / कई थानेदारों का SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट

कई थानेदारों का SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 03, 2020, 9:48:37 PM

कई थानेदारों का SP ने किया ट्रांसफर, यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कई थानों के थानेदार का तबादला किया गया है. लॉ एंड आर्डर की बिगड़ी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एसपी ने यह बड़ा कदम उठाया है. जिले के अलग-अलग थानों में थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है. 


बेगूसराय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि क्राइम को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि विभिन्न थानों में कई कारणों से थानेदारों का पद खाली था. जिसको लेकर यह कदम उठाया गया है. जिले के 10 थानों में नए थानाध्यक्षों को पोस्टेड किया गया है.


बेगूसराय पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने जो लिस्ट जारी किया है. उसमें कई ऐसे अधिकारी भी हैं. जो पुलिस लाइन में थे. माना जा रहा है कि एसपी के इस बड़े कदम के बाद जिले में लॉ एंड आर्डर की स्थिति दुरुस्त होगी.