1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 24, 2019, 4:18:11 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल विफल रहने वाली पुलिस ने एक बार फिर से थानेदारों का तबादला किया है। पटना के छह थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
पटना महिला थाने की प्रभारी स्मिता सिन्हा का तबादला कोतवाली में कर दिया गया है। फुलवारी शरीफ के थानाध्यक्ष कैसर आलम को विशेष सूचना इकाई पटना में पदस्थापित किया गया है।
आरती कुमारी जयसवाल को महिला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि अरुण कुमार हवाई अड्डा के थानाध्यक्ष होंगे। मो. रफीकुल रहमान को फुलवारीशरीफ का थानाध्यक्ष और अतुलेश कुमार सिंह को कंकड़बाग का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
देखिए पूरी लिस्ट