ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हो गई 55 लाख की लूट,एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, CCTV में कैद हुआ वारदात

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट -पाट की घटनाएं होती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार के बेगूसराय में अपर

थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हो गई 55 लाख की लूट,एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, CCTV में कैद हुआ वारदात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  राज्य में आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट -पाट की घटनाएं होती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने लाखों रुपए के मोबाइल सहित नगदी की चोरी की गई है। हालांकि, यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में नगर थाना इलाके के टुडे मार्केट के अपराधियों ने लूट- पाट की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने कचहरी चौक के पास सिटी टाइम्स दूकान में ताला काटकर दुकान के अंदर चोर दाखिल हुआ और दूकान में रखे सभी मोबाइल और मोबाइल के पार्ट्स की चोरी कर ली।अपराधियों ने दूकान से करीब 55 लाख मुल्य के मोबाइल और नगद करीब ₹50000 की चोरी कर ली है।


इस घटना को लेकर सिटी टाइम्स के मालिक मोहम्मद उम्मीद ने बताया कि उनके दुकान से करीब सुबह 2:45 के पास लगभग 55 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल के चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं, उनसे यह भी आरोप लगाया है कि जब हमारे तरफ से इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई तबसे एक घटने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।  जबकि घटनास्थल के थाने की दूरी महज 500 मीटर है।  जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। हालांकि, किसी तरह से पुलिस बल द्वारा पहुंचकर मामले को शांत करवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 


गौरतलब हो कि, बिहार का बेगूसराय इन दिनों अपराधियों के नजर में हॉटस्पोर्ट बना हुआ है। यहां हर दिन अपराधियों द्वारा किसी न किसी तरह के घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस तरह से बढ़ते अपराध के ग्राफ ने जिला के पुलिस महकमे के नाकों में भी दम कर रखा है। इसको लेकर जिला पुलिस टीम द्वारा तरह - तरह के योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता