ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

थाने में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले ASI का वीडियो बनाना पड़ गया महंगा, एसपी ने मालखाना प्रभारी को किया सस्पेंड

SASARAM: सासाराम के नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने थाने के ही एएसआई धनराज सिंह का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सब इंस्पेक्टर गौतम ने धनराज

थाने में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले ASI का वीडियो बनाना पड़ गया महंगा, एसपी ने मालखाना प्रभारी को किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम के नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने थाने के ही एएसआई धनराज सिंह का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सब इंस्पेक्टर गौतम ने धनराज सिंह पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाया। अपने साथी की शिकायत करने की सजा गौतम को मिली। अनुशासन भंग करने के आरोप में एसपी ने गौतम कुमार को सस्पेंड कर दिया।


दरअसल मालखाना प्रभारी सब इस्पेक्टर गौतम कुमार ने अपने साथी एएसआई धनराज सिंह जो नशे में धुत था। थाने से भागते हुए उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में गौतम जोर-जोर से चिल्ला कर यह कह रहा है कि सहायक उप निरीक्षक धनराज सिंह शराब पीकर थाने में ड्यूटी कर रहा है और हमें धमकी दे रहा है। 


गौतम आगे कहता है कि वो मालखाना का प्रभारी हैं। धनराज सिंह हमकों शराब पीकर धमकी दे रहा है और बदतमीजी कर रहा है। इस बात से उसने ओडी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को भी अवगत कराया। यही नहीं थाने में मौजूद पत्रकारों को भी इसकी जानकारी दी और शराब पीकर थाने में काम करने वाले एएसआई धनराज सिंह पर कार्रवाई करने की मांग थानाध्यक्ष से की।


बता दें कि आरोप लगाने वाला सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार नगर थाना का मालखाना प्रभारी है। शुक्रवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। यह वायरल वीडियो गुरुवार 15 दिसंबर का बताया जाता है। थाना में शराब पीने का आरोप लगाने वाला सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया। गौतम कुमार पर अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया गया। 


रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता