1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated May 03, 2020, 7:16:09 AM
- फ़ोटो
JAHANABAD : जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। दो पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मखदूमपुर थानाध्यक्ष को क्वारेंटाइन किया गया है। थानाध्यक्ष समेत थाना के सात पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किया गया है।
बताया जा रहा है कि कैमूर में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान मखदूमपुर थाना में ड्यूटी की थी। दोनों पुलिसकर्मियों के वापस कैमूर जाने के बाद उनकी कोरोना जांच करायी गयी थी तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गय़ा था।
रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मखदूमपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार समेत कुल सात पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल धीरेन्द्र कुमार को थाना को प्रभार सौंपा गया है।