1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 16, 2024, 1:51:11 PM
- फ़ोटो
KAMIUR : बिहार में कैमूर से एक सनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिन कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी है, उसी को रंगे हाथों शराब पार्टी करते पकड़ा गया। इसके बाद सोनहन थाना परिसर में शराब पार्टी करने वाले एक दारोगा और दो चौकीदार को निलंबित किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
दरअसल, इस मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर भभुआ थानेदार के नेतृत्व में तीन सदस्य कमेटी गठित कर सोनहन थाने में छापामारी की गई। जिसके बाद दारोगा समेत चौकीदारों को देख कर पुलिस टीम पूरी तरह से दंग रह गई। यहां थाने के अंदर दारोगा अपने चौकीदारों के साथ मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे।
वहीं, जांच करने गई टीम ने शराब पार्टी करते सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन समेत दो चौकीदार रंजीत और अमरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के शराब के नशे में पकड़े जाने का मामला काफी गंभीर है। तीन पुलिस कर्मियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब की पुष्टि हुई है।
उधर, दारोगा और चौकीदारों का ब्लड और यूरिन का सैंपल भी लिया गया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद यह एक्शन लिया गया है। इस मामले में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ सदर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद वहीं विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।