ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

तेलंगाना के मंत्री के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से रेप, हैदराबाद गैंगरेप के बाद दूसरी घटना

HYDERABAD : हैदराबाद गैंगरेप घटना के बाद एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप की दूसरी वारदात सामने आई है। 19 साल की पीड़िता बीटेक की सेकंड ईयर स्टूडेंट है। पीड़िता जिस इंजीनियरिंग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

HYDERABAD : हैदराबाद गैंगरेप घटना के बाद एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप की दूसरी वारदात सामने आई है। 19 साल की पीड़िता बीटेक की सेकंड ईयर स्टूडेंट है। पीड़िता जिस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट है वह तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी का है। पीड़िता के साथ कॉलेज के ही लैब इंचार्ज ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। 


मल्ला रेड्डी तेलंगाना के श्रम मंत्री है और उन्हीं के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है। मामला मिनिस्टर के इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ा है इसलिए इसे बेहद हाईप्रोफाइल माना जा रहा है। पुलिस ने छात्रा के साथ रेप के आरोपी लैब इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच आक्रोश है। 


हैदराबाद में पिछले दिनों एक वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। गैंगरेप की पीड़िता को आरोपियों ने अमानवीय के साथ जला डाला था। पुलिस ने इस मामले में 29 नवंबर को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश सड़कों पर दिखा था। 6 दिसंबर को हैदराबाद गैंगरेप की जांच के लिए मौका ए वारदात पर पुलिस रेप के आरोपियों को ले गई थी जहां से उन्होंने भागने की कोशिश की। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को मार गिराया था।