Hindi News / news / आरजेडी की बैठक शुरू, तेजस्वी कर रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा

आरजेडी की बैठक शुरू, तेजस्वी कर रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा

1st Bihar Published by: 5 Updated Aug 25, 2019, 10:48:59 PM

आरजेडी की बैठक शुरू, तेजस्वी कर रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा

- फ़ोटो

PATNA : सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर बुलाई गई आरजेडी की बैठक शुरू हो गई है। 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के अलावे संगठन से जुड़े जिलों और प्रकोष्ठ के प्रभारी भी बैठक में मौजूद हैं। तेजस्वी यादव पार्टी में संगठन का काम देख रहे नेताओं से यह फीडबैक लेंगे की सदस्यता अभियान की मौजूदा स्थिति क्या है। आपको बता दें कि साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी ने इसी साल अपना संगठन चुनाव करा लेने का निर्णय लिया है। सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।