ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

तेजस्वी यादव ने महज 15 दिन में कर डाली 50 चुनावी सभा, आज राहुल गांधी के साथ भरेंगे हुंकार

PATNA : पहले चरण का चुनाव शुक्रवार को खत्म हो गया। इसके बाद अब नेताओं का ध्यान दूसरे चरण के मतदान पर है। दूसरे चरणों के चुनाव के लिए तेजस्वी यादव भी कमर कस चूके हैं। तेज

तेजस्वी यादव ने महज 15 दिन में कर डाली 50 चुनावी सभा, आज राहुल गांधी के साथ भरेंगे हुंकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पहले चरण का चुनाव शुक्रवार को खत्म हो गया।  इसके बाद अब नेताओं का ध्यान दूसरे चरण के मतदान पर है। दूसरे चरणों के चुनाव के लिए तेजस्वी यादव भी कमर कस चूके हैं। तेजस्वी यादव राजद के 40 स्टार प्रचारकों में एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने बीते 15 दिनों करीब 50 चुनावी सभाएं की हैं। 20 अप्रैल को तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भागलपुर आएंगे।


दरअसल, तेजस्वी यादव राजद के 40 स्टार प्रचारकों में एक मात्र नेता हैं, जिन्होंने बीते 15 दिनों करीब 50 चुनावी सभाएं की हैं। तेजस्वी की यह अधिकांश सभाएं राजद और वाम दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में हुई हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों के क्षेत्र में तेजस्वी यादव अब तक एक बार भी नहीं गए हैं। इसके बाद अब राजद कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने भागलपुर आएंगे। इस सभा में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच साझा करेंगे। इसके अलावा, वे कटिहार और पूर्णिया भी जाएंगे। कटिहार में कांग्रेस से तारिक अनवर जबकि पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती चुनाव मैदान में हैं।


जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार को भागलपुर आएंगे। वह सैंडिस कंपाउंड में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के अन्य दलों के नेता भी मंच साझा करेंगे। इसमें राजद नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी के मुकेश सहनी भी शामिल रहेंगे।  


राहुल गांधी 11.30 बजे आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर हवाई अड्डा पर उतरेगा और वह वहां से गाड़ी में सैंडिस कंपाउंड आयेंगे। इसके अलावा महगठबंधन के सभी सात दलों के लोग शामिल होंगे। ये लोग भागलपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उनके लिये ज्यादा से ज्यादा लोग सभा में आयेंगे। जाति पाति से ऊपर उठकर लोग हमारे साथ हैं। पांच वर्षों से अजय मंडल किसी गांव में मिलने नहीं गये। इससे लोग नाराज हैं। नीतीश कुमार इतने वर्षों से थे, लेकिन उन्होंने नौकरियां नहीं दीं। लेंकिन तेजस्वी यादव आये तो उन्होंने नौकरियां दी।