ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

तेजस्वी, राबड़ी की गैरमौजूदगी में राज्य परिषद की बैठक को तेज प्रताप ने किया संबोधित, कहा- परिवार के लोगों को एकजुटता से रहना होगा

PATNA: राज्य परिषद की बैठक से तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नदारद रहे. दोनों की गैरमौजूदगी में जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने राज्य परिषद की ब

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राज्य परिषद की बैठक से तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी नदारद रहे. दोनों की गैरमौजूदगी में जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने राज्य परिषद की बैठक को संबोधित किया. बैठक में उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को एकजुटता से रहना होगा. अपने संबोधन में तेज प्रताप ने एलान करते हुए कहा है कि लालू जी को जेल से निकलवाना होगा. तेज प्रताप ने कहा कि हम लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम किस तरह से लालू जी को जेल से छुड़ा सकें.


तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर जगदानंद सिंह को बधाई दी और उनकी तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि चाचा समान जगदानंद सिंह की गोद में हम और तेजस्वी खेले हैं. उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह की छवि एक ईमानदार नेता के तौर पर होती है.


तेज प्रताप ने कहा कि लालू जी के मार्गदर्शन में हम लोग पार्टी को जमीनी स्तर पर जोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी को उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए हमेशा परिवर्तन होता रहता है. तेज प्रताप ने कहा कि परिवार को एकजुटता से रहना होगा.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता