ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

तेजप्रताप का मिशन सिवान, रईस खान से मुलाकात के बाद अब टुन्ना जी पांडे से बातचीत का वीडियो वायरल

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सिवान को लेकर खासे चर्चा में हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव से पिछले दिनों शहाबुद्दीन परिवार के कट्टर विर

तेजप्रताप का मिशन सिवान, रईस खान से मुलाकात के बाद अब टुन्ना जी पांडे से बातचीत का वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सिवान को लेकर खासे चर्चा में हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव से पिछले दिनों शहाबुद्दीन परिवार के कट्टर विरोधी माने जाने वाले रईस खान की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद यह कयास लगना शुरू हो गया था कि रईस खान आरजेडी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन अब तेज प्रताप का मिशन सिवान एक बार फिर से सामने आया है। दरअसल तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें तेज प्रताप और पूर्व एमएलसी अजीत पांडे वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान पांडे तेज प्रताप से कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार सिवान की सभी 8 सीटों पर आरजेडी का कब्जा हो जाएगा।



वीडियो कॉल के जरिए टुन्ना जी पांडे और तेजप्रताप यादव के बीच बातचीत हो रही है। तेज प्रताप यादव मोबाइल के जरिए पूर्व एमएलसी से जुड़े हुए हैं और टुन्ना जी पांडे के साथ खड़े किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व एमएलसी टुन्ना जी पांडे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आरजेडी ने पिछले चुनाव में 6 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार सिवान की सभी 8 सीटों पर आरजेडी का कब्जा हो जाएगा। उनकी बात में हां में हां मिला रहे तेजप्रताप कह रहे हैं कि कब्ज़ा कर लेना है। फिलहाल वह पार्टी से बाहर हैं। उनके भाई बच्चा पांडे सिमरिया विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं। 

टैग्स