ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

‘बिहार में मध्यावधि चुनाव की बात तेजस्वी का शिगूफा’ सुशील मोदी बोले- अस्थिरता का माहौल बनाने की मंशा नहीं होगी पूरी

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में इस वर्ष लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव कराने की न कोई मंशा है और न इसकी कोई जरूरत है लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव विधाय

‘बिहार में मध्यावधि चुनाव की बात तेजस्वी का शिगूफा’ सुशील मोदी बोले- अस्थिरता का माहौल बनाने की मंशा नहीं होगी पूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में इस वर्ष लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव कराने की न कोई मंशा है और न इसकी कोई जरूरत है लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव विधायकों को डराने के लिए समय से पहले या मध्यावधि चुनाव का शिगूफा छेड़ रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि इस वर्ष संसदीय चुनाव में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगी। बिहार में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने सहित सभी वादे पूरे करते हुए नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।


उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2025 में अपने समय पर ही होंगे और एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेगी। असमय चुनाव की चर्चा कर अस्थिरता का माहौल बनाने वालों की मंशा सफल नहीं होगी। अब न 1990 के दशक वाला रैली-रैला का जमाना है और न अब बूथ लूट कर कोई मतपेटी से जीत का जिन्न निकाल सकता है।


पटना में 3 मार्च को राजद की रैली का कोई असर होने वाला नहीं है। इसमें राहुल गांधी और सीताराम येचुरी भी आ जाएं तो भीड़ नहीं जुटेगी। राहुल गांधी हर तीन महीने पर विदेश में छुट्टी मनाने वाले नेता हैं। वे संसद का सत्र छोड़ कर विदेश चले जाते हैं। इस बार न्याय यात्रा छोड़ कर लंदन जा रहे हैं। जनता से कटे हुए ये लोग कभी गरीब का भला नहीं कर सकते।