ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

तेजस्वी की राह पर आरजेडी विधायक, आधी रात को निरिक्षण करने हॉस्पिटल पहुंचे

NAWADA: नवादा के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आधी रात को आरजेडी के एक विधायक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल क स्वास्थ्यकर्मी भी अलर्ट हो गए जब उन्हें पता चला क

तेजस्वी की राह पर आरजेडी विधायक, आधी रात को निरिक्षण करने हॉस्पिटल पहुंचे
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: नवादा के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आधी रात को आरजेडी के एक विधायक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल क स्वास्थ्यकर्मी भी अलर्ट हो गए जब उन्हें पता चला कि निरिक्षण करने आए शख्स रजौली के आरजेडी विधायक प्रकाश वीर हैं। विधायक ठीक उसी अंदाज़ में हॉस्पिटल पहुंचे जिस तरह से उनके नेता तेजस्वी यादव निरिक्षण करने पहुंचते हैं। विधायक प्रकाश वीर सदर ने काफी देर तक मरीजों से बातचीत की। 




आरजेडी विधायक प्रकाश वीर गुरुवार को जब अस्पताल पहुंचे उस वक्त सभी मरीज़ गहरी नींद में थे। मामला नवादा के सदर अस्पताल का है। विधायक ने घूम-घूमकर अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायक ने डॉक्टरों से अस्पताल में क्या कमियां हैं, इन सब की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ कमियां हैं, उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सरकार के द्वारा अस्पताल को पहले से बेहतर और दुरुस्त किया गया है। मरीजों के साथ भी यहां अच्छा व्यवहार किया जा रहा। जल्द ही अस्पताल में मरीजों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।




विधायक प्रकाश वीर ने बताया कि रजौली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रसूति वार्ड से राम सकल चौहान का कॉल आया। उन्होंने कहा कि हमें अस्पताल में परेशानी है, जिसके बाद मैं तुरंत यहां पहुंचा। उन्होंने राम सकल चौहान के साथ-साथ अन्य कई मरीज़ों से भी बाचीत की और उनका हाल जाना। उन्होंने पुछा कि अस्पताल में इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं होती है न। आपको बता दें, बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वाथ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी पिछले दिनों आधी रात को ही पटना के PMCH पहुंचे थे। अब तेजस्वी के विधायक भी उनके ही राह पर चलते दिख रहे हैं। 

टैग्स