ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

तेजस्वी के राघोपुर से आई खौफनाक तस्वीर: जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर से रौंदा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; वीडियो हुआ वायरल

HAJIPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला डिप्टी सीएम ते

तेजस्वी के राघोपुर से आई खौफनाक तस्वीर: जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर से रौंदा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र वैशाली के राघोपुर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने पांच लोगों को ट्रैक्टर से रौंद डाला। घटना रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के कर्मोपुर गांव की है।


दरअसल, जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई की देखते ही देखते खेत जंग का मैदान बन गया और दोनों तरफ से दर्जनों लोग लाठी डंडे के साथ एक दूसरे से भीड़ गए। इसी बीच मारपीट करते लोगों में से एक शख्स ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया और मारपीट के बीच ट्रैक्टर दौड़ाने लगा। इसके बाद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।


ट्रैक्टर से रौंदे जाने के कारण पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पांच घायलों में से एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज किया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।





रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता