Hindi News / news / तेजस्वी का लोहिया की पुण्यतिथि मनाना महज दिखावा, सुशील मोदी ने आरजेडी नेता...

तेजस्वी का लोहिया की पुण्यतिथि मनाना महज दिखावा, सुशील मोदी ने आरजेडी नेता के रहन सहन पर उठाए सवाल

1st Bihar Published by: Updated Oct 12, 2019, 7:40:06 PM

तेजस्वी का लोहिया की पुण्यतिथि मनाना महज दिखावा, सुशील मोदी ने आरजेडी नेता के रहन सहन पर उठाए सवाल

- फ़ोटो

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरजेडी नेता तेजस्वी के लोहिया की पुण्यतिथि मनाने को लेकर तंज कसा है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी से इतनी कम उम्र में करोड़ों की संपत्ति जमा करने को लेकर भी सवाल उठाए.

बीजेपी नेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि तेजस्वी ने करोड़ों की संपत्ति कैसे अर्जित की इस बारे में जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी और महागठबंधन के नेता केवल लोहिया के नाम पर वोट लेना चाहते हैं कि जबकि उन्हें लोहिया की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं है.

सुशील मोदी ने तेजस्वी के रहन सहन पर भी सवाल उठाया और कहा कि गरीबों की बात कहने वाले तेजस्वी अपने आवास में ऐशो आराम की जिंदगी बिताते हैं.